MP Breaking News
MP Breaking News – मध्य प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें
- Website
- mpbreakingnews.in · all feeds from this site
- Feed URL
https://mpbreakingnews.in/feed/
Read it in your FeedListing reader
Or add to: Feedly Inoreader Raw feed
Latest posts
-
शहडोल में ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, 30 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर
शहडोल के ब्यौहारी में एक भीषण सड़क हादस देखने को मिला। यहां बुधवार की सुबह रीवा मार्ग पर एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। ये टक्कर बहुत जोरदार थी और इसमें 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक टक्कर की वजह से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त…
-
खेल-खेल में रतनजोत के बीज खा गए बच्चे, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज जारी
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के पुदर सलैया गांव में जहरीले रतनजोत के बीज खाने से करीब 17 बच्चों की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई। दरअसल इस घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिवार वालों और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बीमार बच्चों को इलाज के…
-
हिमंता बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, गुलाब वेलेंटाइन डे पर देते हैं, दिवाली पर नहीं, डिबेट संसद में होती है सड़क पर नहीं
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार 3 नवम्बर को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे अपने हाथ में गुलाब लिए हुए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सड़क पर आमने सामने बहस के लिए चुनौती दे रहे थे, उनेक वीडियो को कांग्रेस एक कई नेताओं ने और कांग्रेस समर्थकों ने वायरल किया और…
-
देवरी में पटाखा जांच पर बवाल, व्यापारी के समर्थन में थाने पहुंचे भाजपा विधायक
मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी इलाके में दीपावली के मौके पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ जब पुलिस अपनी कार्रवाई करने उतरी तो अचानक माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया और थाने के बाहर हंगामा मच गया। दरअसल पुलिस ने जांच के नाम पर एक पटाखा व्यापारी और स्थानीय…
-
बड़वानी में खाद्य विभाग की कार्रवाई, दुकानों और डेयरी से लिए सैंपल, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश में हर जगह दिवाली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती देखने को मिल रही है। सभी जिलों में प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर टीम जांच पड़ताल कर रही है। इसी कड़ी में बड़वानी में भी कार्रवाई देखने को मिली। विभाग ने बाजार में खाद्य पदार्थों और मिठाइयों की जांच का अभियान तेज कर दिया…
-
Mohan Cabinet Meeting: 18 नवंबर को मंदसौर के गांधीसागर में 9वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट, जानिए अबतक कहां-कहां हो चुकी हैं बैठकें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर अगली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक दीपावली के बाद 18 नवंबर को होगी। यह बैठक मंदसौर जिले के गांधीसागर में होगी। इस बैठक में किसान कल्याण, उद्योग, ऊर्जा और औद्योगिक विकास से जुड़े निर्णयों पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा प्रस्तावित बैठक में गांधी सागर…
-
‘पीला रंग हमारे लिए सब कुछ है’, सुरेश रैना ने CSK से मांगा टीम के साथ काम करने का मौका, खिलाड़ियों के साथ साझा करना चाहते हैं अनुभव
चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में सालों तक धमाल मचाने वाले सुरेश रैना अब टीम के ड्रेसिंग रूम में नई भूमिका निभाना चाहते हैं। दरअसल एमएस धोनी के साथ CSK को 4 IPL ट्रॉफी जिताने वाले रैना ने फ्रेंचाइजी से कोचिंग स्टाफ में जगह मांगी है। उन्होंने अपनी इच्छा भी जाहिर कर दी है लेकिन…
-
रतलाम में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 महीने से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की ताल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक गंभीर मामले में पिछले छह महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को आखिरकार धर दबोचा है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद तस्करों के पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है…
-
Gold Silver Rate 4 November: धनतेरस से पहले गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए भोपाल -इंदौर समेत बड़े शहरों लेटेस्ट रेट
धनतेरस-दिवाली से पहले सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गिरावट के बाद 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई है। वहीं चांदी 1,77,985 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।…
-
शहडोल में तेंदुए का हमला, 15 साल की लड़की को उठाकर ले गया, झाड़ियों में मिला शव
शहडोल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां से एक तेंदुआ 15 साल की लड़की को घर से उठाकर ले गया। जब घर वालों ने तलाश की तो लड़की का शव घर से 300 मीटर दूर झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला। इस घटना में तेंदुए के हमले की पुष्टि डीएफओ तरुण वर्मा ने की है। ये घटना शहडोल जिले के…
-
डबरा में NSG कमांडो की जमीन पर कब्जे की कोशिश, डेढ़ साल से लगा रहे मदद की गुहार, कलेक्टर और CM हेल्पलाइन के बाद अब SDM कार्यालय पहुंचे
ग्वालियर जिले के डबरा में मानेसर में तैनात NSG कमांडो रन सिंह भदौरिया ने अपनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। कमांडो रन सिंह भदौरिया का कहना है कि ग्राम बैरागढ़ में स्थित उनके प्लॉट के एक हिस्से पर तार फेंसिंग कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में…
-
नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम तेज, 5 हजार पेड़ काटने की मिली अनुमति
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से टिमरनी तक जाने वाली खराब और जर्जर सड़क को अब पूरी तरह से संवारने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दरअसल स्टेट हाईवे-15 के करीब 72 किलोमीटर लंबे हिस्से को चौड़ा करके 10 मीटर की शानदार टू-लेन सड़क बनाई जाएगी, जिस पर कुल 972 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा।…
-
MP Weather : मौसम में बदलाव, बुधवार को मंडला-बालाघाट समेत 5 जिलों में बारिश, दिवाली बाद गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
चक्रवाती तूफान मुरासु के कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश में बुधवार-गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 48 घंटों में बारिश का दौर थमने और मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। बुधवार, 4 नवंबर को पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इसके अलावा कहीं-कहीं…
-
दिवाली से पहले खाद्य पदार्थों की जांच तेज, सतना में 4 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, लैब टेस्ट के लिए भेजे नमूने
दीपावली से पहले अलग-अलग जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार देखने को मिल रही है। सतना में भी जिला प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली। टीम ने छापामारी करते हुए 4 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त की है। जानकारी के मुताबिक संयुक्त टीम ने…
-
राजस्थान में पैसेंजर ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, पटरी क्षतिग्रस्त, सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं
श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल रात करीब 9:45 बजे हुए ब्लास्ट से पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक टूट गए और रेलवे लाइन के बीच करीब 2 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना से लगभग 45 मिनट पहले इसी ट्रैक से…
-
सराफा व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर उड़ाए 65 लाख के जेवर, शातिर महिला गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम शहर के सराफा बाजार में स्थित राज ज्वेलर्स में एक महिला ग्राहक बनकर दाखिल हुई और बेहद चालाकी से व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई। दरअसल यह पूरी घटना 2 नवंबर की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब…
-
20 साल की नौकरी, 65 लाख की कमाई और 2.41 करोड़ की संपत्ति अर्जित, धार में सहकारी समिति प्रबंधक के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा
करीब 20 साल की नौकरी में 65 लाख रुपये का अनुमानित वेतन आय और खर्च का आंकड़ा 2 करोड़ 41 लाख रुपये से ज्यादा… यह हिसाब मध्य प्रदेश के धार जिले के नालछा में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर का है, जिनके तीन ठिकानों पर बुधवार, 4 नवंबर को इंदौर लोकायुक्त ने एक साथ…
-
सीहोर में अवैध पटाखों की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, जांचे सुरक्षा के इंतजाम, दुकानदारों को दी चेतावनी
मध्य प्रदेश में अवैध पटाखे बेचने को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। अलग-अलग जिलों में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। सीहोर में भी सूचना के आधार पर पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका की टीम की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक सीएसपी डॉ अभिनंदना शर्मा और एसडीएम…
-
जिंसी चौराहे से लिली टॉकीज तक मेट्रो का रास्ता होगा साफ, 365 मकान-दुकानों को हटाने का सर्वे पूरा
भोपाल मेट्रो ब्लू लाइन के कनेक्टिंग ट्रैक का रास्ता साफ करने की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल सुभाष नगर डिपो से लिली टॉकीज चौराहे तक 1.02 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाना है। इसके रास्ते में आने वाले 365 मकानों और दुकानों का सर्वे पूरा हो चुका है। नगर निगम ने प्रभावित…
-
तीन दिन तक इंदौर में चला संघ का मंथन, शताब्दी वर्ष से लेकर युवा पीढ़ी तक पर चर्चा
मध्य प्रदेश के इंदौर के डेली कॉलेज स्थित संत श्री रविदास जी महाराज सभागार में 2 नवंबर से चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का बुधवार को समापन हो गया। दरअसल इस खास बैठक में संघ के शीर्ष नेतृत्व समेत देशभर से आए करीब 400 प्रमुख प्रतिनिधि…