Vision 2020 News
Latest Updated News , Hindi News Portal
- Website
- vision2020news.com · all feeds from this site
- Feed URL
http://www.vision2020news.com/?feed=rss2
Read it in your FeedListing reader
Or add to: Feedly Inoreader Raw feed
Latest posts
-
उत्तराखंड में 28 नवंबर को अब हर साल होगा खास आयोजन, धामी सरकार ने क्यों चुनी सिल्क्यारा रेस्क्यू की तारीख?
देहरादून : उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने, आमजन को आपदाओं के प्रति जागरूक करने तथा आपदा के समय त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया के लिए शासन-प्रशासन से लेकर समुदाय तक की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश में प्रतिवर्ष 28 नवम्बर को आपदा प्रबंधन…
-
सेना में भर्ती का बड़ा मौका, 23 नवंबर से बनबसा में होगी भर्ती रैली, 4492 युवा दिखाएंगे दम
चम्पावत : चम्पावत जनपद के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर आने वाला है। 23 नवंबर से 29 नवंबर तक बनबसा स्थित मिलिट्री स्टेडियम में सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती में चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपद के कुल 4 हजार 492 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। भर्ती रैली को लेकर…
-
कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त सख्त, निर्माण कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गढ़वाल मंडल के मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने चिड़ियापुर से लेकर गौरीशंकर द्वीप, बैरागी कैंप और देवपुरा तक विभिन्न निर्माण कार्यों का…
-
छठ पूजा के लिए CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे 20 नए घाट, इन शहरों को मिलेगा फायदा
खटीमा : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास समाज की शक्ति को एकजुट करने और सबको एक दिशा में प्रेरित…
-
उत्तराखंड में अब एक पोर्टल पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, CM धामी ने किया लॉन्च
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ तथा ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहलें प्रदेश में सुशासन को मजबूत बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक…
-
हरिद्वार में रातभर सड़कों की मरम्मत, गड्ढे भरने के लिए मैदान में उतरे अधिकारी
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश सहित धर्मनगरी हरिद्वार में चलाए जा रहे ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ के तहत शहर से लेकर देहात तक की सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में संबंधित विभागों के…
-
गोरखा समाज के लिए सीएम धामी का बड़ा संदेश, भाषा-संस्कृति के संरक्षण पर कही ये बात
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट, देहरादून में वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग किया। उन्होंने गोरखा समाज के लोगों को दशैं एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महोत्सव गोरखा समाज…
-
राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर टिहरी में हुई बैठक, जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में होंगे कार्यक्रम
टिहरी : राज्य स्थापना दिवस को भव्य एवं उत्साहपूर्वक मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक…
-
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन, देहरादून ने मारी बाजी
देहरादून: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन समारोह आज देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री…
-
स्वच्छ ऊर्जा में उत्तराखंड का जलवा, देशभर के राज्यों में हासिल किया दूसरा स्थान
देहरादून : नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा विकसित रिन्यूएबल एनर्जी स्टेट असेसमेंट फ्रेमवर्क (RE-SAF) के अंतर्गत उत्तराखण्ड को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने…
-
उत्तराखंड कौथिग में पहुंचे CM धामी, लोक संस्कृति और रोजगार को लेकर कही बड़ी बात
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में अखिल गढ़वाल सभा, देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अखिल…
-
CM धामी को देखते ही पुरानी यादों में खो गए शिक्षक, शिष्य ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
देहरादून : जीवन में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो पद, प्रतिष्ठा और औपचारिकताओं से परे सीधे हृदय को स्पर्श कर जाती हैं। ऐसी ही भावुक और आत्मीय अनुभूति उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व शिक्षकों…
-
राज्यपाल पहुंचे शौर्य स्थल, वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
देहरादून : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, शौर्य और बलिदान को याद किया। इस अवसर…
-
भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज, सीएम धामी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घंटाघर, देहरादून स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि…
-
Chamoli Helicopter Crash में पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना जोशीमठ के नजदीक हाथी पर्वत क्षेत्र में हुई, जिसमें पायलट समेत छह लोगों की जान चली गई। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने सभी…
-
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के…
-
हरिद्वार में करौली शंकर महाराज की दंडवत यात्रा, 2027 कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने का संकल्प
हरिद्वार : हरिद्वार में मठाधिपति करौली शंकर महाराज के नेतृत्व में भव्य दंडवत यात्रा जारी है। दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक के बाद शुरू हुई यह यात्रा श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन, कनखल से आगे बढ़ते हुए हर की पौड़ी पर संपन्न होगी। यात्रा में देश के…
-
उत्तराखंड में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का भारी बकाया, CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) एवं पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों निगमों की वर्तमान वित्तीय स्थिति, लंबित देनदारियों, वित्तीय…
-
प्रदेश में खराब मौसम को लेकर CM धामी सख्त, ट्रेकिंग और पहाड़ों की आवाजाही पर लगाई रोक
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए जारी ऑरेंज एवं येलो अलर्ट के दृष्टिगत शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी जनपदों में…
-
कल पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून : मौसम विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को उत्तराखण्ड के नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चमोली जनपदों के लिए कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया…