News85.in
Hindi News - Latest and Breaking news in hindi related to India, world, sports, entertainment, politics, crime, automobile, technology, education, lifestyle, cricket and astrology
- Website
- news85.in · all feeds from this site
- Feed URL
https://news85.in/feed/
Read it in your FeedListing reader
Or add to: Feedly Inoreader Raw feed
Latest posts
-
युवाओं को AI के दौर में रोजगार के लिए तैयार करना देश की प्रमुख प्राथमिकता: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वित्तीय समावेशन को मजबूत करना, बीमा का दायरा बढ़ाना और युवाओं को ए.आई के दौर में रोजगार के लिए तैयार करना, देश की विकास यात्रा के अगले चरण की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। मुंबई में आज एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य…
-
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय है- निवेश करें, नवाचार करें, प्रेरित करें। प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न…
-
प्रयागराज में 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को प्रयागराज में निर्माणाधीन 6 लेन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे जल्द से जल्द…
-
हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा, बायो एनर्जी और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियां ऊर्जा आत्मनिर्भरता…
-
केन्या में गूंजा यूपी के खाद्य प्रसंस्करण मॉडल का डंका, प्रवासी भारतीयों ने किया बी.एल. मीणा का भव्य स्वागत
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण और कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी होने लगी है। केन्या में आयोजित 13वें विश्व आलू कांग्रेस के दौरान उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण मॉडल और कृषि क्षेत्र में संभावनाओं को सराहना मिली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश…
-
नोएडा में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी भविष्य की तकनीक की ट्रेनिंग
लखनऊ, उत्तर प्रदेश को तकनीक और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के नेतृत्व में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर ऑफ…
-
दीपावली पर समूहों की दीयों से जगमगाएंगे गांव और शहर, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की बढ़ी मांग
लखनऊ, इस दीपावली उत्तर प्रदेश के गांवों और शहरों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए दीयों और अन्य उत्पादों से रोशनी बिखरेगी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हजारों महिलाएं त्योहार के अवसर पर बाजार की मांग के अनुरूप डिजाइनर दीये, मोमबत्तियां,…
-
मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में पेश किया 5 साल के विकास कार्यों का हिसाब, 531.5 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण
मऊ, उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान मंत्री ने 531.5 लाख…
-
राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 की समाप्ति देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सामरिक और राजनीतिक दृष्टि…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन के उत्तर कॉरिडोर को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन के उत्तर कॉरिडोर को मंजूरी दी है। यह कॉरिडोर सिलीगुड़ी के रास्ते दिल्ली को पूर्वोत्तर भारत से जोड़ेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल वाराणसी में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली से…
-
चक्रवात अर्नब के बाद नए चक्रवात मुरासु के मंगलवार को आंध्र प्रदेश पहुंचने की संभावना
नई दिल्ली, चक्रवात अर्नब के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब और तेज होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस तूफान का नाम ‘मुरासु’ रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान मंगलवार सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के …
-
दीवाली से पहले झटका: कमर्शियल LPG सिलिंडर फिर महंगा
नई दिल्ली,दिवाली और छठ पूजा से पहले देश के कारोबारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। भारत में लगातार तीसरे महीने LPG गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 1 नवंबर 2026 से, प्रमुख महानगरों में कमर्शियल LPG की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 17 रुपये तक की वृद्धि की …
-
प्रवर्तन निदेशालय ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को हिरासत में लिया
नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश में रामपुर जेल के बाहर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को आज हिरासत में लिया। वे कथित दो पैन कार्ड धोखाधड़ी मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए ही थे। अधिकारियों के अनुसार 78 वर्षीय आजम खान को जल्द ही धन शोधन निवारण अधिनियम-पीएमएलए के…
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि सिंहस्थ कुंभ मेला सबके सामने आस्था और सामाजिक समरसता का एक उदाहरण पेश करता है
नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि सिंहस्थ कुंभ मेला सबके सामने आस्था और सामाजिक समरसता का एक उदाहरण पेश करता है। उन्होंने सिंहस्थ कुंभ मेले के पहले दिन नाशिक में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं को…
-
प्रधानमंत्री ने कहा -दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से न केवल यात्रियों के समय की बचत होगी, बल्कि…
-
बनारस-नई दिल्ली के बीच नई ‘वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस’, दो नई मेमू भी जुड़ेंगी
नई दिल्ली, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई ‘वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस’ को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस क्षेत्र में रेल संपर्क को बेहतर बनाने के लिए वाराणसी को जोड़ने वाली दो नई मेमू…
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में वर्षा वन और ‘वामन वृक्ष वाटिका’ का दौरा किया
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में वर्षा वन और ‘वामन वृक्ष वाटिका’ का दौरा किया। यह दौरा ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह का हिस्सा है। यह दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर मनाया जा रहा है। दिन की शुरुआत में…
-
संसद भवन के संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की गई
नई दिल्ली, सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ संसद भवन के संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष…
-
490 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली, विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के 490 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। यह पदक उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने, पुलिसकर्मियों में उच्च पेशेवर मानकों…
-
यूपी में 11 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले SDM और ADM
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश में 11 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में उपजिलाधिकारियों (SDM) और अपर जिलाधिकारियों (ADM) की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। तबादला सूची के मुताबिक— 1. राज बहादुर को…